Jawan Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में 'जवान' पास या फेल?

शाह रुख खान ने पांच साल बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' बॉलीवुड में कमबैक किया और वह छा गए।

अब 'जवान' की रिकॉर्डतोड़ सफलता ने शाह रुख को बॉक्स ऑफिस का असली बादशाह बना दिया है। फिल्म सबसे ज्यादा वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 

'जवान' के लिए मंडे थोड़ा ठंडा रहा। चार दिन के मुकाबले फिल्म ने पांचवे दिन आधी कमाई की। मंडे को कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' ने मंडे को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम कमाई की है।

कलेक्शन सिर्फ 30 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले चार दिन की तुलना में काफी कम रहा। फिलहाल, ये शुरुआती आंकड़े हैं। 

वर्ल्डवाइड में 'जवान' ने सिर्फ चार दिन में 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है।

फिल्म ने पहले दिन 129.60 करोड़, दूसरे दिन, 110.87 करोड़, तीसरे दिन 144.22 करोड़ और चौथे दिन 136.10 करोड़ कमाए हैं। कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 520.79 करोड़ है। 

Shahrukh Khan’s Top 5 Blockbuster Movies

swipe up